OVERTHINKING (बिना बात के ज्यादा सोचना )कैसे हम overthinking कम कर सकते है

OVERTHINKING आखिर क्या है ये और क्या लक्षण है इसके 
ओवरथिंकिंग यानी 'जरूरत से ज्यादा सोचना' एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे हमारी मानसिक शांति और प्रोडक्टिविटी को खत्म कर देती है।

1.अगर आप भी दिन भर मे पुरानी बाते सोच कर परेशान रहते है 

2.छोटी छोटी गलतियों को सोच सोच कर अपने दिमाग को फालतू मे खराब कर रहें है

3.अगर बिना वजह आप को वहम रहता है 

4.छोटी मोटी समस्या को दिमाग मे बड़ा बना लेते है और रात भर इसे सोचते रहते है 

दोस्तों अगर आप के साथ ये चीज़े हो रही है तो आप overthinking के शिकार हो 


लेकिन आप बिलकुल भी टेंशन ना ले मैं आप का दोस्त selfcare123456.comआप के लिए लाया हु इस Overthinking से बचने के  शानदार तरीके जो आप के बहुत काम आएंगे 

जब भी आप को लगे की आप का दिमाग किसी फालतू बात को लेकर सीरियस होने बाला है या overthinking आने बाली है तो तुरन्त आप को 1 से 10 तक तक उलटी गिनती कहनी है ऐसा करने से आप के दिमाग मैं आने बाली फालतू बात का आना टल जाता है 

2.वर्तमान मैं जिना सीखे
दोस्तों बीते हुए कल और आने बाले कल के बारे मैं मत जानो वर्तमान मैं जियो कल क्या होगा  ये सोच कर अपना आज बर्बाद मत करो जब भी ये बात दिमाग मैं आती है तो टेंशन होने लगती इस लिए मन को शांत रखो और अपने आज मैं जियो

3.अपनी सोच पेपर करे 
जो भी बात आप को tension दे रही है उस बात को पेपर पर लिखें उसका कारण भी लिखें फिर एक गहरी सांस ले और उसका हल निकाले अगर बो बात फालतू हुई तो उसका हल नहीं निकलेगा अगर बो बात सच मैं हुई तो उसका हल निकल जायगा 

4.माइंडफुलनेस और ब्रीदिंग (Mindfulness)
जब दिमाग भविष्य की चिंता कर रहा हो या अतीत की यादो में भाग रहा हो, तो लंबी गहरी साँस लें। अपनी पाँचों इन्द्रियों (Senses) पर ध्यान देंआप अभी क्या देख रहे हैं, क्या सुन रहे हैं, और क्या महसूस कर रहे हैं। यह आपको 'अभी' (Present Moment) में वापस ले आएगा और आप को दिमाग़ शांत महसूस करेगा 

5.बिना बजह वहम से बचे
हमारे अंदर आदत होती है की हम बिना बात के वहम करने लगते है  जिस से हमारे दिमाग मैं अशांति का भाव उत्पन्न हो जाता है और मन मैं घबराहट होने लगती है बिना बात के वहम से बचने के लिए हमें अपने किसी भी धार्मिक स्थल पर जिस को हम मानते है वहाँ पर जाना है और जिस नाम से हम ऊपर बाले को पुकारते है उसका नाम कम से कम 20 बार लेना है और बाद मैं एक लम्बी सांस भरकर छोड़नी है ऐसा करने से आप के मन मैं जो बिना बात का वहम है वो ख़त्म हो जायगा 

6.खुद को व्यस्त रखे 
खाली दिमाग मैं overthinking ज्यादा आती है इसलिए अपने आप को व्यस्त रखो खाली समय मे किताब पढ़ो, मूवी देखो मनोरंजन करो ये सब करने से मन खुश होता है 

दोस्तों overthinking ख़त्म होने मे कुछ समय लगेगा लेकिन ये ख़त्म जरूर होंगी आप को हर रोज प्रैक्टिस करनी होंगी अपने आप को selfcare करना होगा 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अपने आस पास का मौहल कैसे अच्छा बनाये

माता-पिता से रिश्ते कैसे मजबूत बनाये

अपना भविष्य कैसे सुरक्षित रखे (Save Future)