माता-पिता से रिश्ते कैसे मजबूत बनाये
दोस्तों उम्मीद करता हु की आप सब अच्छे ही होंगे बच्चो का ध्यान रखते होंगे बड़ो का सम्मान करते होंगे
क्या आप को पता है की अगर हमें अपने घर को स्वर्ग बनाना है तो हमें अपने रिश्तों को पहले मजबूत करना होता है क्युकी दोस्तों अगर हमारे अपने घर के रिश्ते मजबूत है तो कोई भी हम पर या हमारे परिवार पर आँख उठा कर नहीं देख सकता इस लिए दोस्तों अपने रिश्तों को आप कैसे अच्छे से अच्छा बना कर रख सकते हो यही मै आज आप को बताऊंगा
दोस्तों जीवन मै एक बात हमेशा याद रखना की माँ और पिता का रिश्ता सबसे बड़ा होता है अगर वह हमसे खुश है तो हमारा आधे से ज्यादा जीवन सफल हो जाता है
माता पिता को खुश रखने के कुछ तरीके आप को बता रहा हु
1.बातो को साझा करना
दोस्तों हमें अपने माता पिता से बो सारी बाते साझा करनी चाहिए जिसके बो हक़दार है जैसे हम क्या काम करते है,हम कहा जाते है हमरे साथ अच्छा या बुरा क्या हुआ, किस रिश्तेदार या दोस्त ने क्या अच्छाई या बुराई बताई कुल मिलाकर उनसे हमें सभी बात बतानी है
अगर हमने शादी के बाद तक भी अपने माता पिता से खुल कर सारी बाते बताई तो हमरे घर मै कभी कोई बाहर का व्यक्ति आग नहीं लगा सकता
ध्यान रहे शादी के बाद लड़के के माता पिता ही बहु के माता पिता होते है ये एक अटल सत्य है जो आज कल मना नहीं जा रहा है जो की गलत है इसलिए पत्नी को समझाना है की बो सारी बाते अपनी सास को बातये और उनकी हाँ मै हाँ रखे ध्यान रहे हाँ मै हाँ रखने का मतलब हमें अपने घर को स्वर्ग बनाना है ना की दुनिया को
2. उनको इज़्ज़त देना
दोस्तों हमें अपने माता पिता को हर जगह इज़ात देनी है चाहे कुछ भी हो क्युकी बो हमसे इज़्ज़त ही चाहते है उनको हर जगह प्यार से बुलाना है उनको अकेला नहीं छोड़ना है उनके साथ बाते करनी है उनको महसूस कराना है की बो एक अच्छी औलाद के माता पिता है
3. उनकी कही बाते मानना
दोस्तों माता पिता जो भी बात हमें बताते है बो सब ठीक होती है इसलिए दुःख मुसीबत मै आप अपने माता पिता की सलाह जरूर ले और उनकी बताई सालाहा पर ही काम करें किसी और की बातो मै आकर उनकी किसी बात को ना टाले
4.मनोरंजन और पार्टी
दोस्तों जैसे हम अपनी पत्नी, दोस्तों या मिलने बालो के साथ मिलकर पार्टी और enjoy करते है ठीक उसी तरह हमें अपने माता पिता के साथ भी enjoy करना चाहिए उनको बो सब खिलाना चाहिए जो उनकी पसंद है उनकी फोटो लेनी चाहिए उनके साथ डांस करना चाहिए
एक पार्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमे सिर्फ आप के माता पिता और आप ही शामिल हो अगर आप शादीशुदा हो तो पत्नी और बच्चो को शामिल कर सकते हो फिर आप देखना की आप का परिवार इतना मजबूत हो जायगा की आप को किसी और की जरुरत ही नहीं पड़ेगी ऑटोमैटिक दुःख मुसीबत आप के घर से चली जायगी
5.घर के काम काज मिल कर करना
दोस्तों हमें अपने माता पिता के साथ मिलकर काम करना चाहिए हमें अपनी माता जी के साथ काम मै उनकी मदद करनी चाहिए अगर बो खाना बनाये तो हमें सब्जी काट देनी चाहिए अगर बो कपडे धोये तो पानी की बाल्टी उनको भरकर देनी चाहिए जब बो सफाई करें तो घर की कठिन चीजे जैसे टीवी, फ्रिज़, वाशिंग मशीन, पंखे, घर मै लगरा ऊँचे स्थानों पर लगे जाले आदि इस तरह की सफाई मै उनकी पूरी मदद करनी है चाहे कुछ भी हो चाहे हमें ऑफिस से छुटटी लेनी पड़े
लेकिन ध्यान रहे मम्मी आप से बोलेगी की मै खुद कर लुंगी तो मम्मी से मुस्करा कर बोल देना है की नहीं मम्मी जी मै भी आप की मदद करूँगा इस से बो मन ही मन बहुत खुश होंगी और फिर सारी बात आप के पापा से बताएगी और पापा की नज़रो मै आप राजा बेटा बन जाएँगे 👌
शादीशुदा अगर आप हो और तब भी आप अपने माता पिता की इस तरह मदद कर रहे हो तो आप श्रवण कुमार हो
इज़्ज़त और प्यार दें (Respect and Love)
उन्हें महत्व दें: उनके फैसलों और अनुभवों का सम्मान करें। उनसे सलाह ले
उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। एक "आई लव यू" रोज बोल दिया करें इस से उन्हें बहुत अच्छा लगेगा
जब वे बात कर रहे हों, तो अपनी पूरी एकाग्रता के साथ ध्यान से सुनें।
Bahut acche tips hai
जवाब देंहटाएं